नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच के स्थापना प्रभारी अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय नीमच द्वारा आपत्तियों के निराकरण के बाद नि:शक्तजनो के भृत्य के रिक्त चार पदों पर नियुक्ति के लिए अंतिम सूची जारी कर दी गई है। यह सूची कलेक्टर कार्यालय के सूचना पटल पर एवं जिले की वेबसाईड पर देखी जा सकती है।
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अंतिम सूची में द्रष्टि बाधित आवेदक देवकीनन्दन 9165573457, बहुविकंलाग आवेदक राकेश ग्वाला 7909561522, श्रृवण बाधित आवेदक नवीन पोरवाल 8959790591, लोकोमीटर डिसेबिलिटी आवेदक पवन कुमार जाटव 6261652827 का नाम शामिल है। उक्त अभ्यर्थी 13 दिसबंर 2023 को अपने मूल दस्तावेज के साथ कलेक्टर कार्यालय नीमच की स्थापना शाखा में अनिर्वाय रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।