शाजापुर। शनिवार को जिला न्यायालय शाजापुर में लोक अदालत का अयोजय किया गया। वर्ष 2023 की अंतिम लोक अदालत में कई प्रकरणों में समझौता होकर प्रकरण समाप्त हुए। जिसमें मुख्य रूप से कुटुंब न्यायालय शाजापुर में विचारणीय प्रकरण में रवि लोधी ने अपनी पत्नी शोभा लोधी को पिछले 1 वर्ष दूर रह रही अपनी पत्नी को लाने के लिए शाजापुर न्यायालय का सहारा लिया।
रवि ने अभिभाषक सईद पठान द्वारा दांपत्य जीवन की पुनर्स्थापना के अंतर्गत जिला विधिक सहायता केंद्र शाजापुर में एक आवेदन दिया था कि मैं अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता हूं लेकिन वह आ नही रही है। जिस पर से जिला विधिक सहायता केंद्र से पैनल लायर के रूप में नियुक्त अधिवक्ता सईद पठान को रवि की पैरवी करने हेतु नियुक्त किया गया एवं रवि की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता सईद पठान ने कुटुंब न्यायालय शाजापुर में दाम्पत्य जीवन की पुनर्स्थापना हेतु एक वाद दायर किया। जो हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 9 के अंतर्गत पेश किया गया। जिसमें अधिवक्ता के द्वारा कोर्ट के माध्यम से रवि की पत्नी शोभा जो सीहोर अपने मायके में पिछले एक वर्ष से अपने पति से अलग निवास कर रही थी को एक सूचना पत्र जारी किया गया। सूचना पत्र मिलते ही शोभा एवं उसकी माता द्वारा अभिभाषक सईद पठान से दूरभाष पर संपर्क किया गया। जिस पर अधिवक्ता सईद पठान ने दोनों के बीच में काउंसलिंग करके दोनों को साथ में रहने हेतु प्रेरित किया। उक्त प्रकरण को लोक अदालत में समाप्त कर राजीनामा करवा करके दोनों पति-पत्नी को एक दूजे के साथ में रहने के लिए वादा करवा कर रवाना किया।
जिला जज ललित किशोर गर्ग के मार्गदर्शन एवं विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अजहर खान साहब द्वारा दोनो पति पत्नी को एक दूसरे से माला डलवाकर सम्मान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव राजेंद्र देवड़ा के मार्गदर्शन एवं आदिल अहमद खान, जिला अधिकारी विधिक सहायता फारूक अहमद खान के नेतृत्व में एवं अभिभाषक सईद पठान की समझाइश से दोनों पति-पत्नि को एक दूजे संघ रहने के लिए साथ में न्यायालय द्वारा प्रकरण समाप्त कर राजीनामा कर रवाना किया। साथी अभिभाषक जावेद पठान, जयसिंह चंदेल, तंजीम सिद्दीकी, आरिफ अंसारी आदि उपस्थित।