नीमच। शहर के वार्ड नंबर 18 अंबेडकर कॉलोनी में आज उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब छ: बत्ती चौराहा पर नगर पालिका के अधिकारी सीसी रोड निर्माण हेतु लेआउट के लिए पहुंचे। इस दौरान वार्डवासी विरोध पर उतर आए। वजह यह थी कि रोड निर्माण के लिए नगर पालिका अतिक्रमण हटाना चाहती है। वार्ड वासियों का कहना है कि यहां पर सड़क निर्माण की आवश्यकता नहीं है। जो नाली निर्माण की गई है वह 5 से 7 फीट तक अंदर है। यहां के रहवासियों ने अपने वाहनों के पार्किंग के लिए चार दिवारी खड़ी कर रखी है।
पार्षद रूपेंद्र लोक्स ने कहा कि इस इलाके में गंदगी फैली रहती है। मार्ग पर जो फर्शियां लगी हुई है, वह जर्जर स्थिति में है। वार्ड वासियों की सुविधा के लिए सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया है। अतिक्रमण हटाए बिना रोड बनना संभव नहीं है। यदि वार्ड वासी सीसी रोड का निर्माण नहीं चाहते हैं तो वह लिखित में अवगत करा दे।