BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2023, 5:43 pm
KHABAR : कलेक्टर के निर्देशानुसार एक दिन में लगभग एक हजार सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों का निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के निर्देश पर सभी शासकीय विभागों में सीएम हेल्पलाईन के तहत लंबित शिकायतों के निराकरण के लिये विशेष प्रयास किये गये। इसके तहत विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा एक दिन में लगभग एक हजार सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने शुक्रवार को सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे विशेष प्रयास कर सीएम हेल्पलाईन के अन्तर्गत लंबित ‍शिकायतों का निराकरण करें। शुक्रवार को सीएम हेल्पलाईन दिवस के रूप में मनायें। बताया गया कि इस क्रम में सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों द्वारा विशेष प्रयास किये गये और लंबित एक हजार शिकायतों का निराकरण किया गया। इसमें सर्वाधिक 312 शिकायतों का निराकरण नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा तथा 196 शिकायतों का निराकरण राजस्व विभाग द्वारा किया गया। इसके अलावा ऊर्जा विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, गृह विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग आदि विभागों के द्वारा भी प्रमुखता से शिकायतों का निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि आज सुबह तक जिले में 20 हजार 718 शिकायतें लंबित थी। इनमें से एक दिन में 959 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया। प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE