शिवपुरी। जिले की बामौरकलां थाना पुलिस ने अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार बामौरकलां थाना पुलिस ग्राम दिदावनी के पास रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आते हुए दिखाई दी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने ट्रैक्टर मोड़कर वहां से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया और चालक से पूछताछ की। ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर के कागजात व रेत की रायल्टी से संबंधित कागजात मांगें गये तो उसके पास कोई कागज नहीं मिला। इस पर बामौरकलां पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर आरोपित चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी चालक के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया गया।