BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2023, 6:05 pm
BIG NEWS : लोक अदालत में नगर पालिका को जलकर व सम्पत्ति के 111 प्रकरणों से हुई करीब 21 लाख की आय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में 09 दिसम्बर, 2023, शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर, नीमच में किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में शासन पत्रानुसार नगरपालिका, नीमच के बकाया सम्पत्तिकर व जलकर के अधिभार (सरचार्ज) में छूट प्रदाय की गई। लोक अदालत में जलकर व सम्पत्तिकर के 111 प्रकरणों से नगरपालिका को करीब 21 लाख की आय प्राप्त हुई। साथ ही नागरिकों को 6,68000 रूपए से अधिक के सरचार्ज (छूट) का लाभ प्राप्त हुआ। नगरपालिका की राजस्व सभापति वंदना खण्डेलवाल ने भी पहुंचकर जानकारी प्राप्त की व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। 
नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन व मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ तथा राजस्व सभापति वंदना खण्डेलवाल के नेतृत्व में तैयार किये गये सम्पत्तिकर, जलकर के प्रकरणों से संबंधित बकायादारों ने न्यायालय परिसर स्थित लोक अदालत में पहुंचकर बकाया राशि जमा कराई व छूट का लाभ उठाया। 
प्रभारी राजस्व अधिकारी टेकचन्द बुनकर ने बताया कि लोक अदालत में सम्पत्तिकर के 77 प्रकरण मेें 20,58,200 रूपये तथा जलकर के 34 प्रकरणों में 83,665 रूपये सहित कुल 2141865 रूपये जमा किये गये। साथ ही नागरिकों को 668360 की छूट प्रदान की गई। 
इस दौरान प्रभारी राजस्व अधिकारी टेकचन्द बुनकर, सरानि महावीर जैन, श्री तेजप्रकाश चौपड़ा, राकेश जाजू, संजय बोरीवाल, शिव टेलर, हरिनारायण जाटव, अविनाश पाटीदार, मोहम्मद इदरीस मंसूरी एवं जलकर शाखा से सुनंदा चौधरी, अनिता जगताप, सुनिता सैनी, कचरूलाल गायरी, शेरू चौहान उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE