सनावद। नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर में आए दिन हो रही इन चोरी की वारदातों से पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं।
आज शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे ओंकारेश्वर रोड स्थित पूर्व सरपंच सुमन बाई चौहान के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। पूर्व सरपंच सुमन बाई ने बताया कि वह अपने पति का इलाज करवाने के लिए 1 घंटे के लिए घर पर ताला लगाकर हॉस्पिटल गई थी। इसी बीच अस्पताल से वापस आकर देखा तो घर का सारा सामान पूरी तरीके से बिखरा हुआ था और घर में रखी तीनों अलमारियां टूटी हुई थी। अलमारी में रखें लगभग 10 हजार रुपये नगद व करीब 1 लाख के सोने चांदी के आभूषण चोर चुरा कर ले गए। फिलहाल पुलिस ने मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।