सीहोर। लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाखो बालिकाओं को योजना से लाभांवित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को छठवी, नवी, ग्यारवी एवं बारहवी कक्षा में छात्रवृत्ति तथा कॉलेज में प्रवेश लेने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है तथा बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर योजना का समस्त लाभ प्राप्त होता है। हितग्राही बालिकाओं को राशि बैंक खातें में प्राप्त करने हेतु खाता ईकेवायसी एवं डीबीटी अनेबल्ड होना अनिवार्य है।
जिले में समस्त लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वह अपने बैंक खाते को ईकेवायसी एवं डीबीटी अनेबल्ड अवश्य कराए, ताकि योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आंगनवाडी केन्द्र अथवा महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते है।