BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2023, 7:10 pm
KHABAR : योग आयोग द्वारा निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक होंगे कार्यक्रम, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। योग को जन जन तक और घर घर तक पहुंचाने के संकल्प के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योग आयोग का गठन किया गया है। योग आयोग की विदिशा जिले के लिये गठित की गईं समिति के अध्यक्ष डॉ श्याम सिंह हैं। इनके द्वारा जानकारी दी गई है कि स्थानीय योग साधकों के आग्रह पर जन सामान्य के शारीरिक और मानसिक आरोग्य हेतु निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय राजीव नगर स्थित गायित्री मन्दिर परिसर में विदिशा के गायित्री परिवार के सहयोग से आगामी 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चलने वाले इस शिविर में योग आयोग में पंजीकृत ग्राम समितियों व नगर की वार्ड समितियों के सदस्यों को योग आयोग के कामन प्रोटोकॉल से भी अवगत कराया जायेगा।
इस शिविर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं पुरुषों और बालकों को सहज, सरल और उपयोगी योग अभ्यास कराये जायेंगे ताकि वे मानसिक प्रसन्न रहें व बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकें।
शिविर के मुख्य संचालक डॉ श्याम सिंह भोपाल स्थित भारतीय योग अनुसन्धान केन्द्र के प्रधान योग शिक्षक होने के साथ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग आचार्य भी हैं। इन्हें राज्यपाल द्वारा अटल रजत पदक से सम्मानित किये जाने हेतु चयनित किया जा चुका है। इस शिविर में डॉ श्यामसिंह द्वारा योग के सेद्धान्तिक पक्ष पर भी प्रकाश डाला जायेगा।
डॉ सिंह ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को घर पर ही सहजता से किये जाने वाले ऐसे सरल योग अभ्यासों से भी परिचित कराया जायगा , जिन्हें नियमित रूप से करने से जीवन शैली से सम्बंधित रोगों से बचाव होने के साथ मेटाबोलिक हेल्थ भी सुदृढ़ रहे।
इस योग शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अर्थराइटिस व मानसिक तनाव से बचने के योगिक उपायों की जानकारी देने के अलावा प्रतिभागियों द्वारा पूछे जाने वाले स्वास्थ्य सबंधी प्रश्नों का योगिक समाधान भी करने का प्रयास किया जायगा। 
इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने वालों में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला योग समिति के पदेन सचिव जी पी राठी, गायित्री मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कटारिया, ट्रस्टी चौकसे व भारती, विद्या भारती के सचिव गजेंद्र पाल सिंह, भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष दिग्पाल सिंह, जिला योग समिति के उपाध्यक्ष डॉ स्वर्णकार, समन्वयक बालाराम पंथी, योग समिति विकास खण्ड विदिशा के अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिव चरण साहू, शिक्षा विभाग के योग प्रभारी कुलदीप भारती आदि हैं। इन सभी ने योग में रूचि रखने वाले सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन की व्यवस्था है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE