नीमच। जिले में लोक अदालत की 16 खंडपीठ के माध्यम से 344 न्यायालय में लंबित एवं 620 प्रीलिटिगेशन प्रकरणो का निराकरण हुआ।
मोटरयान दुर्घटना मामलों में 20 प्रकरण सफल हुए जिसमें 79 लाख 32 हजार रूपये का एवार्ड दिलाया गया। विद्युत के राजीनामा योग्य 30 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें 03 लाख 08 हजार करीब का अवार्ड पारित हुआ।
चैक अनादरण मामलों 97 प्रकरण का निराकरण हुआ जिसमें करीब 01 करोड़ 46 लाख रूपये 77 हजार की चैक राशि निराकृत हुई।
जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा, एवं जावद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुरूप आज दिनांक 09 दिसंबर, 2023 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ।
जिला न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर सेंटर में सादगी पूर्ण समारोह में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प-माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश सुशांत हुद्दार द्वारा नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर अजय कुमार टेलर विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज), नीमच प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय डॉ कुलदीप जैन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार सोनकर, प्रथम जिला न्यायाधीश सोनल चौरसिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संध्या मरावी, पुष्पा तिलगाम न्यायिक मजिस्ट्रेट, रेखा मरकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट, स्वागिता श्रीवास्तव न्यायिक मजिस्ट्रेट, सरोज डहेरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अंकित जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन नीमच सहित अधिवक्तागण, अभियोजन अधिकारीगण, बैंक एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, प्रेस-मीडिया कर्मी, पत्रकारगण, पैरालीगल वालेटियर्स एवं पक्षकारगणों ने सहभागिता की।