BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2023, 8:13 pm
KHABAR : जिला चिकित्सालय मंदसौर को मिला नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाण पत्र, 90 प्रतिशत स्कोर के साथ NQAS मानकों को किया उत्तीर्ण, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओ के उच्चतम गुणवत्ता स्तर के मापदंड की कसौटी पर जिला चिकित्सालय मंदसौर की स्वास्थ्य सेवाओं ने NQAS मानक के 19 विभागों में से 11 के लिए अपनी तैयारी पूर्ण कर उच्च स्तर पर भेजी थी जिसको मानक स्तर पर जांचने और कार्य गुणवत्ता का आंकलन करने हेतु माह सितम्बर में भारत सरकार के द्वारा गठित 3 राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों का सदस्यीय दल आया था। जिनके द्वारा 11 विभागों को बिंदुवार 100 अंको के मानक स्तर पर देखा गया, कार्य व्यवस्था को लेकर स्टाफ के साथ जानकारी ली गई, रिकार्ड चेक करे गए, सभी तरह की पालिसी का अवलोकन किया गया। आम जन और भर्ती मरीजों से अस्पताल की सेवा कार्य के बारे में सवाल किए जाकर जानकारी ली गई साथ ही अन्य भौतिक सत्यापन किए गए। कड़े मापदंडों पर खरे उतरते हुए 11 विभागों में 70 से ऊपर अंक हासिल किए गए जिसका परिणाम यह रहा कि जिला चिकित्सालय मंदसौर को 90 प्रतिशत अंको के साथ नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही जिला चिकित्सालय को लगातार 3 वर्ष तक तकरीबन 5 हजार की राशि प्रति बेड प्रति वर्ष के अनुसार प्राप्त होगी जिससे जिला अस्पताल की कार्य गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ ही नई नई सेवाओ को आमजन को प्रदाय करने में काफी मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है की राष्ट्रीय स्तर पर जिला चिकित्सालय मंदसौर अब उन अस्पतालों की सूची में शामिल हो गया है जहां सुरक्षित प्रसव और उच्च गुणवत्ता की मातृत्व सुरक्षा का "लक्ष्य" दक्षता का प्रमाण पत्र भी है और NQAS प्रमाणित होने का प्रमाण पत्र भी है। जिला चिकित्सालय का लोकार्पण 26 जनवरी 1956 को हुआ और निरंतर सुधार की प्रक्रिया को बनाए रखते हुए वर्ष 2023 में इस राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र तक पहुंचना आसान नही था किंतु टीम के लगातार प्रयास और सबके समर्पण भाव से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। जिसका श्रेय सिविल सर्जन डा डीके शर्मा ने अपनी पूरी टीम और जिला प्रशासन के सतत सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE