BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2023, 10:33 am
KHABAR : पल्स पोलिया अभियान आज से, ग्वालियर सहित प्रदेश के 16 जिलों में बच्चों को पिलाई जाएगी दवा, गांव-गांव व शहर-शहर में जाएंगी टीमें, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। प्रदेश के 16 जिलों में 10 से 12 दिसम्बर, 2023 को पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण शुरू हो रहा है। अभियान के तहत ग्वालियर में जन्म से 5 वर्ष आयु तक के लगभग 3 लाख 47 हजार 299 बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिलने के कारण और साथ ही पोलियो-फ्री स्टेटस को मेंटेन रखने के लिये पल्स पोलियो अभियान का यह अतिरिक्त चरण आयोजित हो रहा है।


इन शहरों में चलेगा पल्स पोलियो अभियान
महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, वन, पंचायत, आदिम जाति कल्याण, आयुष, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और डब्ल्यू.एच.ओ., यूनिसेफ, यूएनडीपी तथा अन्य स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान संचालित किया जाएगा। प्रदेश के ग्वालियर, भिण्ड, दतिया, भोपाल, छिंदवाड़ा, इंदौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा जिलों में अभियान संचालित होगा।


गांव-गांव व शहर-शहर में जाएंगी टीमें
ग्वालियर में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गईं हैं। पोलियोरोधी खुराक पिलाने वाले दलों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। गाँव-गाँव व शहर- शहर में आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के द्वारा नारे लिखकर पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE