कसरावद। नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। कसरावद न्यायालय में सुबह 10ः30 बजे प्रथम श्रेणी न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति विवेक जैन ने दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसके बाद न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए बनाये गये विभिन्न विभागों के काउण्टरों का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शुभारंभ कार्यक्रम में न्यायाधीश विवेक जैन, न्यायाधीश प्रियंवदा शुक्ला अधिवक्ता संघ सचिव, अरविंद पाटीदार एवं अधिवक्ता अश्विन जोशी नवीन जोशी, आयशा पठान अक्षय राठौड़ बृजेश व्यास, खंडपीठ सदस्य आकिल खान, रवि पटेल सहित बैंक, नगर पालिका एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेन्टियर्स एवं पक्षकारगण उपस्थित रहें।
नेशनल लोक अदालत में एक ही गांव के दो परिवार जो लगभग 5 वर्षों से दुश्मनी पाले हुए थे। आए दिन एक-दूसरे से झगड़ते एवं कोर्ट के चक्कर लगाते रहते थे। उनकी दुश्मनी का भी अधिवक्ता डीआर पटेल एवं न्यायाधीश विवेक जैन साहब के निर्देशन एवं प्रयासों से अंत हुआ। दोनों परिवार दुश्मनी भूल कर एक हुए और खुशी खुशी अपने गांव रवाना हुए। इस अवसर पर उन्हें फलदार पौधा भी भेंट किया गया।
न्यायाधीश विवेक जैन ने बताया कि नेशनल लोक अदालत की यह अनूठी सफलता हैं, जिसमें ना किसी की हार और ना किसी की जीत, दोनों पक्षो का सम्मान होता हैं तथा श्रम, धन व समय की बचत होती हैं एवं पक्षकारों के मामलों का स्वयं के द्वारा आपसी सहमति से स्वयं के लाभ के लिए प्रकरण का शीघ्र निराकरण होता हैं। इससे आमजन को यह संदेश जाता हैं कि वह भी अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निराकृत करवा सकते हैं। कसरावद न्यायालय में लोक अदालत के माध्यम से 53 प्रकरणों का निर्धारण किया गया, जिसमें लगभग 2 करोड़ 4 लाख से अधिक राजस्व की प्राप्त हुई।