BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2023, 2:26 pm
KHABAR : इस तहसील के वायरल वीडियो का सच आया सामने, हत्या के मामले में गवाही देना पड़ा महंगा, अब पूरे परिवार को आरोपी कर रहे प्रताड़ित, पढ़े अर्पित बोड़ाना की खबर

Share On:-

उज्जैन। माकड़ौन तहसील के ग्राम टांडा में विगत दिनों महिला के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कुछ युवक मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है, लेकिन इस वायरल वीडियो की हकीकत कुछ और ही है, जिसे हम आज अपने दर्शकों को बताने जा रहे हैं। 
आपकों बता दें कि गुरुवार को ग्राम टांडा में जगदीश गुर्जर, उनके भाई शिवलाल व उनके घर की महिलाएं खेत में काम कर ही थी, तभी पास के गांव अहिल्या बावड़ी कपेली का गोपाल सिंह उनके खेत में बकरी लेकर चराने पहुंच गयाा। खेत में बकरी को चरता देख उसे हटाने के लिए कहा तो गोपाल अड़ गया और बोला कि बकरी तो मैं यहीं चराउंगा जो करना हो कर लो। इस पर गोपाल ने पत्नी लाड़ कुँवर बाई व अपनी दो बेटियों को बुला लिया। सभी ने एकजुट होकर जगदीश व उसके परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पत्थर से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई जगदीश की पत्नी के गले पर आरोपी गोपाल की पत्नी ने दराता अड़ा दिया व अपनी बेटियों के साथ मिलकर मारपीट की। इस पर जगदीश के परिवार ने आत्मा रक्षा के लिए डंडा उठाया और अपनी जान बचाई। 
पीड़ित परिवार का कहना है कि जो वीडियो गोपाल की बेटियों ने बनाया उसमें छेड़छाड़ की गई है। वीडियो को एडिट कर वायरल किया गया और यह वीडियो भी पूरा नहीं है। गोपाल व उसके परिवार से जगदीश का जमीन विवाद को लेकर पुराना मामला चला आ रहा है। खसरा क्रमांक 1461/1 ,1461/3/2 ,1462 का विवाद जो कोर्ट में है। वहीं जगदीश के बड़े भाई होकम सिंह जो गोपाल के परिवार में काका की हुई हत्या के मुख्य गवाह है। इसी बात से गोपाल इनसे रंजिश रखता है। जब से आरोपी जमानत पर आए हैं तब से ही लागतार होकम सिंह के परिवार पर झूठे आरोप लगाकर विवाद कर रहे हैं जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत है, क्योंकि गोपाल व उसके घर वालो के द्वारा झूठे केसो में फंसाने की धमकी दी जा रही है। गोपाल के पक्ष में मोगिया समाज के द्वारा उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव किया गया था ,जिसके बाद गुर्जर समाज में चर्चा का दौर है किसी भी दिन गुर्जर भी घेराव कर सकता है। क्योकि जगदीश के परिवार के युवाओं पर झूठे केस से भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।
पीड़ित जगदीश के परिवार ने मांग की है कि गोपाल व उसकी बेटियों का मोबाइल जब्त कर पूरे वीडियो की जांच की जाए, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। पुत्र अजय ने मोगिया समाज के पदाधिकारियों से आग्रह कर निवेदन किया है कि वे मौके पर आकर मुआयना करें व वस्तु स्थिति देखें, क्योकि गोपाल के परिवार द्वारा समाज को गुमराह किया जा रहा है।
पीड़ित जगदीश के परिवार का कहना है कि यदि मेरे परिवार के सदस्यों के साथ कोई भी घटना - दुर्घटना होती है तो उसकी समस्त जवाबदेही गोपाल व उसके परिवार की होगी। क्योंकि इनके द्वारा आये दिन झूठी शिकायत की जा रही है व शिकायत कर पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। ये लोग किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE