कोटा। शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बालिता रोड पर दसवीं कक्षा की एक 15 वर्षीय छात्रा ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने एमबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा है।
कुन्हाड़ी थाने के एएसआई करतार सिंह ने बताया कि दसवीं कक्षा की छात्रा परी उर्फ निकिता पुत्री भवानी शंकर कोली दसवीं कक्षा में पढ़ती थी, उसने पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों को पता चलने पर उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया। जांच चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा के पास किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।