BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2023, 4:44 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत में 3016 व्यक्ति लाभान्चित, 17  करोड 40 लाख 778 रूपये  के अवार्ड पारित, आयोजन का सफलतापूर्वक हुआ समापन, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार अग्रवाल  की अध्यक्षता में  मुख्यालय धार एवं तहसील न्यायालय कुक्षी, धरमपुरी, मनावर, सरदारपुर, बदनावर में इस वर्ष की चतुर्थ नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को  सफल किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अग्रवाल ने अपने संबोधन में लोक अदालत की महत्ता के संबंध में विचार व्यक्त किये गये। 
इस नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के दाण्डिक एवं सिविल राजीनामा योग्य कुल 1019 लंबित मामलों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें 3016 व्यक्ति लाभान्चित हुए व 17  करोड 40 लाख 778 रूपये  के अवार्ड पारित किये गये। साथ ही 2447 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें कुल एक करोड 40 लाख  42 हजार 328 रूपये की वसूली हुई तथा 2465 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इस अवसर पर वाहनों में 15 दिसंबर के पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य आरटीओ ने वाहन विक्रेताओं की बैठक में दिये निर्देश।
इस अवसर पर एडीएम अश्विनी कुमार रावत, सीएसपी रविन्द्र वारकले, जेल अधीक्षक आरआर डांगी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमल दुबे, सचिव इंदरसिंह ठाकुर, सहित अन्य न्यायाधीश, अधिवक्तागण एवं विभिन्न बैंको एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE