BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2023, 5:02 pm
BIG NEWS : योजनाओं का लाभ प्राप्त कर मिलती है जीने की नई ताकत- प्रधानमंत्री मोदी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद, मुख्यमंत्री चौहान भी कार्यक्रम से जुड़े, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कुछ राज्यों के लाभार्थियों से संवाद किया। संवाद में उत्तराखंड, कश्मीर, बिहार और गुजरात के लाभार्थी शामिल थे। कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल से वर्चुअली जुड़े।
प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों से संवाद के बाद अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हिन्दुस्तान के कोने-कोने में बसे नागरिकों तक पहुंचा है। योजनाओं का लाभ मिलने से जीने की नई ताकत आ जाती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं की भागीदारी पर ध्यान दिया गया है। गत 15 नवम्बर से प्रारंभ इस यात्रा का तीन-चार सप्ताह में देश भर में अच्छा स्वागत हुआ है। इस यात्रा का उद्देश्य ऐसे लोगों तक पहुंचना है, जो सरकार की योजनाओं से अब तक नहीं जुड़ सके। अब तक देश की चालीस हजार से अधिक ग्राम पंचायतों तक जोड़ने में सफलता मिल चुकी है। मोदी की गारंटी की गाड़ी तक लोग पहुंच रहे हैं। पंचायतों ने स्वागत समितियां भी बनाई हैं। उत्तर भारत के कारगिल से लेकर दक्षिण भारत के ग्रामों तक और अंडमान निकोबार तक यह गाड़ी पहुंची है। राज्यों में यात्रा के तहत हेल्थ चेकअप कैंप लगे हैं। इसी तरह फिट इंडिया का संदेश पहुंचाया जा रहा है। करीब दो करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने के लिए अभियान संचालित हो रहा है। बहनों को ड्रोन पायलट बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि निर्धन वर्ग के लोग और किसान आदि हमारे लिए वीआईपी से कम नहीं हैं। योजनाओं के लाभ से नागरिकों को लाभान्वित कर शत प्रतिशत सेचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
प्रारंभ में केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव ने स्वागत उदबोधन दिया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रारंभ होने एवं इसके बाद 30 नवम्बर को यात्रा से जुड़े थे। आज वे तीसरी बार संवाद कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश में लगातार कार्य हो रहा है।

मध्यप्रदेश में दो पंचायतों में पहुंचेगा एक वाहन-
मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से वीसी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रभारी मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल एवं अन्य अधिकारियों से मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्वरूप के संबंध में चर्चा की। बताया गया कि प्रदेश में दो पंचायतों तक एक वाहन पहुंचेगा। विभिन्न स्तरों की समितियां गठित हुई है और जिला, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर यात्रा से संबंधित गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों से प्रदेश में किसानों के लिए खाद की उपलब्धता और वितरण की जानकारी भी प्राप्त की।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE