शाजापुर। जिले के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम लालाखेड़ी कुर्मी में एससी समाज के भगवान सिंह पर कुछ लोगो ने देर रात हमला कर दिया। इस हमले की घटना में दिव्यांग भगवान सिंह को गंभीर चोटे आई है, उन्हें इलाज के लिए परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के बेरछा थाना अंतर्गत आने वाली लाला खेड़ी कुर्मी निवासी भगवान सिंह अपने खेत पर गए हुए थे, तभी देर रात कुछ लोग चोरी की नियत से वहां पहुंचे और भगवान सिंह पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजन उपचार के लिए बेरछा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां स्थिति गंभीर होने से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
भगवान सिंह के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ एक नामजद शिकायती आवेदन थाना बेरछा में दिया है। समाज के नेता प्रभुलाल मंडोर ने बेरछा पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह सिर्फ मामले को लेकर टालमटोल कर रही हैं। एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है।