BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2023, 5:23 pm
KHABAR : त्रि-स्तरीय पंचायतों के रिक्त स्थानों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम निर्धारित, जिले में 03 सरपंच व 360 पंचों के पद है रिक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के 30 नवंबर 2023 की स्थिति में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। खरगोन जिले में 360 पंच एवं 03 सरपंच के रिक्त पदो ंके लिए निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ होगी। रिक्त स्थानों वाली पंचायतों में आचार संहिता लागू हो गई है जो 11 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेगी।  
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित उप निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आगामी 15 दिसंबर को त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की सूचना, आरक्षण एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना प्रारंभ कर दिया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2023 को दोपहर 03 बजे तक रहेगी। प्रत्याशियों द्वारा जमा किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच का कार्य 23 दिसंबर को किया जाएगा। चुनाव नहीं लड़ने वाले प्रत्याशी 26 दिसंबर को दोहपर 03 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर 05 जनवरी 2024 को मतदान कराया जाएगा।            
मतदान दिवस 05 जनवरी 2024 को पंच के मतो की गणना मतदान के उपरांत की जाएगी। सरपंच के मतो की गणना 09 जनवरी की ब्लॉक मुख्यालय पर प्रातः 08 बजे से की जाएगी। सरपंच के निर्वाचन के लिए ईव्हीएम का उपयोग किया जाएगा, जबकि पंच के निर्वाचन के लिए मतपत्र का उपयोग किया जाएगा।    
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की 03 ग्राम पंचायतों में सरपंच के पद रिक्त है। इनमें गोगांवा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बीड़ बुर्जुग, बड़वाह विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खंगवाड़ा एवं कसरावद विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बलगांव में सरपंच का पद रिक्त है। वहीं जिले की ग्राम पंचायतों में 360 पंच के पद रिक्त है।     

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE