खरगोन।आकांक्षी विकासखण्ड भगवानपुरा की 10 ग्राम पंचायतों में 11 से 15 दिसंबर तक बाल संरक्षण के लिए जागरूकता रथ भ्रमण करेगा। 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जागरूकता रथ भगवानपुरा विकासखंड की चिन्हित 10 ग्राम पंचायतों के सभी ग्रामों के भ्रमण पर रहेगा। भ्रमण के दौरान जागरूकता रथ के द्वारा बाल संरक्षण, बाल अधिकार, हेल्प लाइन नम्बर के प्रति जन समुदाय को जागरूक किया करेगा।
11 दिसंबर को बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (सीआरसी या यूएनसीआरसी के रूप में संक्षिप्त) एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधि है जो बच्चों के नागरिक, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक अधिकारों को निर्धारित करती है। कन्वेंशन एक बच्चे को अठारह वर्ष से कम आयु के किसी भी इंसान के रूप में परिभाषित करता है, जब तक कि राष्ट्रीय कानून के तहत वयस्कता की आयु पहले प्राप्त न हो जाए।
जागरूकता रथ 11 दिसंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रारंभ होकर आकांक्षी विकासखण्ड भगवानपुरा की ग्राम पंचायत मोहना और बहादपुरा के भ्रमण पर रहेगा। यह रथ 12 दिसंबर को धुलकोट, काबरी में, 13 दिसंबर को बाड़ीखुर्द, भग्यापुर में, 14 दिसंबर को अम्बाखेड़ा, जामनिया पानी में एवं 15 दिसंबर को भगवानपुरा, बाड़ी और खरगोन के भ्रमण पर रहेगा।