BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2023, 5:56 pm
KHABAR : यातायात जागरूकता अभियान के तहत बाल जगत हायर सेकेण्डरी स्कूल के 200 से अधिक बच्चों को नियमो के संबंध में दी जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशनुसार तथा पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार यातायात सड़क सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न स्थानो पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। 
उसी के तहत बड़वानी के बाल जगत हायर सेकेण्डरी स्कूल में 200 से अधिक बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी रौचक जानकारी यातायात थाना से सूबेदार उषा सिसोदिया द्वारा दी गई। सड़क सुरक्षा उपायों को अपना कर हम सुरक्षित रह सकते हैं और सड़क सुरक्षा उपाय जिनका सभी को पालन करना चाहिए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल गाड़ी चलाते समय कभी भी नहीं करना चाहिए ,फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। वाहन की गति सीमा का ध्यान रखना चाहिए, ज्यादातर एक्सीडेंट शराब पीकर वाहन चलाने से होते हैं कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं, सड़क सुरक्षा यातायात नियम और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूक होना जरूरी है। सभी को सड़क यातायात नियमों की सही जानकारी होनी चाहिए। खास तौर से बच्चों और युवाओं को, जो सड़क दुर्घटनाओं के खतरे में रहते हैं। ज्यादातर मृत्यु शराब पीकर वाहन चलाने से होती हैं, दो पहिया वाहन चालकों को अच्छी गुणवत्ता वाले हेलमेट पहनने चाहिए। माता-पिता और शिक्षकों का कर्तव्य है कि वह बच्चों को यातायात सड़क सुरक्षा के बारे में सही मार्गदर्शन दें। सड़क पर मोटर साइकिल वाहन चलाते समय ईयर-फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं का मूल कारण यातायात नियमों की जानकारी ना होना है। नाबालिक बच्चों के द्वारा वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना, भारत में प्रतिदिन सड़क हादसों में बच्चे भी जान गवा रहे हैं। 
दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर नेक इंसान योजना के तहत 5000 की राशि प्रदान की जाती है और विभिन्न टोल फ्री नंबर, 100 डायल, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य, यातायात थाना प्रभारी सूबेदार उषा सिसोदिया, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर अनीता चोयल और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE