नयागांव। रविवार को शासन के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत दिनांक 10 दिसम्बर 2023 से 12 दिसम्बर 2023 तक 0 से 05 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई जाने के तहत नगर परिषद नयागांव के अध्यक्ष मुकेश जाट द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयागांव सेंटर पर बच्चो को पोलियो की दवा पिलाकर कर शुरुआत की गई। नगर के नागरिकों से अपील की गई कि सभी अपने 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाए।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश जाट व पार्षद चांदमल मेघवाल, डॉक्टर बिंदू सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।