खरगोन। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आज आंगनवाड़ी सहायिका, श्रमिकों व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। आंगनबाड़ी सहायिका को शासकीय कर्मचारी घोषित किए जाने, स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिए जाने, वेतन 14000 से बढ़ाकर 24000 किए जाने सहित सहित अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में जिला मंत्री नरेंद्र पटेल, विभाग प्रमुख पंकज मलतारे, जिला अध्यक्ष रंजन सागर, जिला सह मंत्री रंजना पटेल, जिला सचिव अनसूया उदासी, जिला अध्यक्ष राजश्री ठाकुर, प्रदेश मंत्री आशा, श्रमिकों में से माया पवार, गोलू पाटीदार, जगन पटेल, राकेश चौधरी, अमन मेहता और अन्य श्रमिक शामिल है।