BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2023, 12:19 pm
KHABAR : पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास हुआ भयानक हादसा, दुर्घटना के बाद मची अफरा-तफरी, कार को बचाने के लिए हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा वाहन, पढ़े कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास एक खड़े ट्रक को मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मिनी ट्रक का ड्राइवर ट्रक के केबिन में ही फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर बेहोशी की हालत में मिनी ट्रक के ड्राइवर को बाहर निकाला और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास ट्रक क्रमांक यूपी 32 एसएन 5674 को ड्राइवर व अन्य खड़ा करके खाना बना रहे थे। इसी दौरान गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे एक मिनी ट्रक एमएच 04 जीआर 8799 ने खड़े ट्रक में साइड से टक्कर मार दी थी। इस घटना में मिनी ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही फंसकर कर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद उसे मिनी ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे नेशनल हाईवे की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
बताया गया है कि मिनी ट्रक का ड्राइवर किसी अन्य वाहन को बचाने के फेर में खड़े ट्रक में जा घुसा था। इस सड़क हादसे में घायल हुए उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले मिनी ट्रक के ड्राइवर राम गोपाल यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE