शाजापुर।जिले में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर कालापीपल के जनपद हाल में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में आवश्यक विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति बनाई गई। कालापीपल परियोजना की कार्यकर्ता सहायिका बहनों के साथ अशोक मीणा, जिला अध्यक्ष कामनी सिंह के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ता व सहायिकाएं उपस्थित रही।
इस दौरान अशोक मीणा ने कार्यकर्ता व सहायिकाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास समय कम है और हमारी लड़ाई केन्द्र सरकार से है और आपकी मांगों को केन्द्र सरकार से पूरा करवाना है इसीलिए आप सभी को संगठित रहना है और संगठन को मजबूत बनाना है। आप सभी संगठित रहेंगे तो अपने कार्यक्रमों को पूरी मजबूती से सफल बना पाएंगे।
बैठक को जिला अध्यक्ष कामनी सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज विभाग द्वारा मंगल दिवस, पोषण ट्रेक, रिकार्ड इन सब का पैसा देना बंद कर दिया है। अब हम क्या अपनी जेब से विभाग के कार्यक्रम करें, हम इन सभी के पैसे पहले मिलते थे तो अब बंद क्यों कर दिए। वहीं चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव ड्यूटी में सभी को सेवा शुल्क दिया जाता है, लेकिन हम पूरे समय चुनाव में ड्यूटी करते है। लेकिन हमको एक रुपया नही दिया जाता है। इसीलिए हमको भी चुनाव ड्यूटी में भी सेवा शुल्क दिया जाए।