मुरैना। चंबल संभाग में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद एक फिर रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं। मुरैना में ये रेत माफिया प्रतिबंधित घाटों से रेत निकालने में जुट गए हैं। घड़ियालों के लिए संरक्षित चंबल नदी से बड़े पैमाने पर रेत का खनन किया जा रहा है। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से लगातार रेत खनन बढ़ रहा है। ऐसे में संरक्षित जलीय जीव घड़ियालों के जीवन पर भी संकट मंडाराने लगा है। लंबे समय से राजघाट से रेत निकालने को लेकर प्रतिबंध है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधी तक इस रेत खनन को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।