सीहोर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना लागू की गई है। योजना का उद्देश्य किसी भी प्रकार हिंसा से पीड़ित महिलाओं को पारिवारिक सहायता नहीं मिलती और जीवन यापन करने के सभी रास्ते बंद हो जाते है ऐसी कठिन परिस्थितियों के लिए महिलाओं को परिवार एवं समाज में पुर्नस्थापित होने के लिए विशेष सहयोग की आवश्यकता होती है। किसी भी पीड़ित महिला को आत्म निर्भरता का बढ़ावा देने के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जाने से स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार का भी भरण-पोषण कर सकती है।
मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना में विपत्तिग्रस्त, पीड़ित, असहाय, निराक्षित आपात स्थिति में महिलाओं की सहायता करना, पीड़ित महिला को पुर्नस्थापित करना, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना, महिला का सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक स्तर बढ़ाना और महिलाओं को आत्म निर्भर बनाते हुए समाज की मुख्यधारा में पुर्नस्थापित करना योजना का मुख्य उद्देश्य है। योजना जिले में ग्राम आगनबाड़ी स्तर तक की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से फार्मेंसी, ब्यूटिशियन, होटल, इवेंट मैनेजमेंट, नर्सिंग-शार्ट टर्म मैनेजमेंट (कुकिंग-बैकिग और प्रयोगशाला सहायक), फीजियोथैरेपी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कोर्स, बीएड, डीएड कोर्स कराये जाते हैं। शासकीय संस्थान से आया, दाई, वार्ड परिचायिका, हॉस्पिटैलिटी एवं अन्य प्रशिक्षण जो कि शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित किए जाते है।