देवास। शहर में ई-रिक्शा चला कर अपना पालन पोषण करने वाले लोगों को मैजिक वाहन के चालक परेशान कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने आज सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। ई रिक्शा के चालको ने बताया कि सवारी को लेकर मैजिक वाहन चालक हमें लगातार परेशान कर रहे हैं। अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। इसके साथ ही हमारी सवारी से भी गाली-गलौज करते हैं। यहां तक कि हमारे वाहनों को पीछे से टक्कर भी मार देते हैं। शहर में कई महिलाएं भी ई रिक्शा चलाती हैं। उनसे भी अभद्र व्यवहार करते हैं। वही जब मामले को लेकर एसपी से बात करी तो उन्हें जिला परिवहन विभाग में संपर्क करने की बात कही है वहीं उन्होंने कहा कि मैं भी जिला परिवहन विभाग से इस बारे में चर्चा करूंगा।