सेगांव। ग्राम पंचायत के रहवासी पिछले कई दिनों से गंदे पेयजल की समस्या से परेशान थे। वार्ड में सप्लाय होने वाली पेयजल पाइप लाइन से घरों में मटमैला व बदबूदार पानी पहुंच रहा था। इसके चलते क्षेत्र के रहवासियों के सामने पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया था। नलों से जो पानी आ रहा था वह लगभग 10 मिनट तक गंदा आ रहा था। इसके बाद फिर साफ पानी आता था। रहवासियों ने इसकी कई बार ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को शिकायत की। बावजूद समस्या का समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
रहवासियों की इस समस्या को वॉईस ऑफ एमपी के संवाददाता ने प्रमुखता से उठाया। वॉईस ऑफ एमपी में खबर प्रकाशित होने के बाद जनपद पंचायत के अधिकारियों की नंदी खुली और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पंचायत इंस्पेक्टर रमेश यादव ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और ठेकेदार से चर्चा कर आगामी दो दिनों में नई पाइप लाइन शुरू करने के निर्देश दिए।
भाजपा महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सीमा पाठक में बताया करीब एक सप्ताह से घरों में गंदा पानी आ रहा है इधर-उधर से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं कई बार ग्राम पंचायत को समस्या बताई। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ समस्या से परेशान होकर रविवार को मीडिया को समस्या से अवगत कराया। खबर प्रकाशित होते ही जनपद अधिकारी हरकत में आए व मौके पर आकर समस्या देखी। समस्या सही पाए जाने पर ग्राम पंचायत का बचाव करते हुए पंचायत इंस्पेक्टर रमेश चंद्र यादव ने ठेकेदार को कॉल कर पुरानी पाइप लाइन ड्रेनेज होने के कारण बंद कर नवीन पाइप लाइन से पेयजल वितरित करने के लिए आदेशित किया।