BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2023, 7:20 pm
BIG NEWS : पानी की बर्बादी रोकने नल में टोटी अवश्य लगाये- चौपड़ा, 20 दिसम्बर तक नल में टोटी नहीं लगी तो कटेगा चालान, नपाध्यक्ष व जलकल सभापति की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में पानी का अपव्यय रोकने व जल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिये नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा दिनांक 21 दिसम्बर, 2023 से 21 जनवरी, 2024 तक टोटी लगाओ अभियान चलाया जावेगा। अभियान के अन्तर्गत जिस नल संयोजन में 20 दिसम्बर, 2023 के बाद टोटी लगी हुई नहीं पाई जाती है तो उस नल संयोजनधारी का 250 रूपये का चालान बनाकर नपा द्वारा टोटी लगाई जावेगी। उपरोक्त निर्णय नगरपालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चौपड़ा व मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ तथा जलकल सभापति छाया जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित जलकल अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक मे लिया गया। नपाध्यक्ष चौपड़ा ने शहरवासियों से पेयजल की बर्बादी को रोकने व शहर की जल वितरण व्यवस्था में सहयोग का अनुरोध करते हुए 20 दिसम्बर, 2023 तक अपने नल संयोजन में आवश्यक रूप से टोटी लगाकर चालानी कार्यवाही से बचने की बात कही है।
सोमवार 11 दिसम्बर को दोपहर 3.00 बजे नगरपालिका कार्यालय स्थित नपाध्यक्ष कक्ष में टोटी लगाओ अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, जलकल सभापति छाया जायसवाल एवं कार्यालय अधिक्षक जमनालाल पाटीदार द्वारा बैठक में उपस्थित कर्मचारियों से इस अभियान के दौरान आने वाली संभावित परेशानियों पर चर्चा कर समस्या निवारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया है कि वर्तमान मे जाजू सागर बांध में काफी कम पानी की स्थिति को देखते हुए पानी की बर्बादी को रोकना अति आवश्यक है और इसके लिए शहर के सभी नल संयोजनों में टोटी लगाना अनिर्वाय किया जावे।
इस हेतु नपाध्यक्ष चौपड़ा ने दिनांक 21 दिसम्बर, 2023 से 21 जनवरी, 2024 तक टोटी लगाओ अभियान प्रारंभ करने का सुझाव दिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 दिसम्बर, 2023 तक शहर के नागरिक अपने नलों में टोटीयां नहीं लगाते हैं तो दिनांक 21 दिसम्बर, 2023 से नपा की 6 टीम अलग-अलग वार्ड मे भ्रमण कर जिस नल में टोटी नहीं लगी पाई जाने पर उस नल संयोजनधारी का 250 रूपये का चालान बनायेगी। इस पर जलकल सभापति जायसवाल ने बताया कि 250 रूपये के चालान में नल की टोटी की राशि भी सम्मिलित रहेगी। नपा कर्मचारी चालान बनाकर 250 रूपये प्राप्त कर मौके पर ही रसीद प्रदान करेगंे व नल मे टोटी लगायेंगे। जायसवाल ने इस अभियान हेतु गठीत दल में बीटीएल कम्पनी के कर्मचारियों को भी शामिल करने की बात कही। 
बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने अभियान के दौरान कुछ क्षेत्रों में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका भी व्यक्त की, जिस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी वशिष्ठ ने कहा की ऐसी स्थिति में मौके पर पुलिस बुलाकर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करवाई जावेगी। बैठक मे अवैध नल संयोजनों को वैध करने तथा किर्ती नगर सहित अन्य विकसित कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था करने संबंधित मामले पर भी चर्चा की गई। बैठक मे जलकल विभाग के सुरेश पवार, नाथुलाल नागर कचरूलाल गायरी सहित जलकल विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE