मंदसौर। पल्स पोलियों अभियान जिला चिकित्सालय परिसर में पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ मंदसौर विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बच्चों को पोलियों की दो बुंद पिलाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस चौहान, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ डी के शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुरेश सोलंकी, रोटरी क्लब मंदसौर रोटरी क्लब अध्यक्ष पवन पोरवाल, डॉ कनेसरिया अध्यक्ष आईएमए, स्वास्थ्य विभाग के राकेश शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, महेश धनोतिया, डॉ एम एल कश्यप, अभिनय यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थें। ब्लाक मल्हारगढ में बीएमओ डॉ जितेन्द्र पाटीदार द्वारा ब्लाक संधारा के सिविल अस्पताल भानपुरा में बीएमओ डॉ गोरव सिजेरिया, ब्लाक सीतामउ में बीएमओ डॉ वी के सुरा द्वारा तथा ब्लाक मेलखेडा में बीएमओ डॉ मनीष दानगढ द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर शुभारंभ किया गया।