BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2023, 12:10 pm
BIG NEWS : मराल झील शोरूम और ग्राहक की कार, जब रूके कपड़े खरीदने तो हुआ कुछ ऐसा.., वारदात की भनक लगते ही दौड़ी थाना पुलिस, महाराष्ट्र से लौट रहे थे राजू, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

कसरावद। बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम खलबूजुर्ग की मराल कंपनी के झील शोरूम के पास बदमाशों ने एक कार को निशाना बनाया है। बदमाश इस कार से नकदी एवं लाखों रूपये के जेवर चुराकर ले गए। 
खलटाका पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मराल कंपनी के झील शोरूम के पास से एक खड़ी कार का कांच तोड़कर बदमाशों ने बैग चोरी किया है। फरियादी राजू पिता जगन्नाथ वाघले उम्र 50 वर्ष सूर्यदेव नगर इंदौर थाना द्वारकापुरी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार वे महाराष्ट्र से शादी समारोह में शामिल होकर वापस इंदौर जा रहे थे तभी कंपनी के पास झील शोरूम पर कपड़े खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान शोरूम के सामने खड़ी कार से अज्ञात चोर खिड़की का कांच तोड़कर पीछे वाली सीट पर रखा बैग चुराकर ले गए। 
फरियादी राजू ने बताया कि बैग में 6 तोले सोने का हार, 25 ग्राम सोने का हार, तीन जोड़ सोने के टॉप्स, 6 ग्राम की अंगूठी, एक मोबाइल फोन, 35 हजार रुपए नकद थे। चोर इस घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। खलटाका पुलिस चौकी पर सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रितेश तायड़े पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE