छतरपुर। जनसुनवाई में एक अधिकारी को गुटका खाकर आना मंहगा पड़ गया और उस पर 500 रुपए का जुर्माना लग गया।
दरअसल मंगलवार को छतरपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला सहकारिता बैक के ब्रांच मैनेजर जगन्नाथ राजपूत को गुटखा खाकर आ गए। जैसे ही इस बात की जानकारी एडीएम नमः शिवाय अरजरिया को लगी उन्होंने राजपूत को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल उन पर 500 रुपए का जुर्माना लगा दिया।
बता दें कि कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर सहित सभी शासकीय कार्यालयों में गुटका खाना और धुम्रपान करने पर प्रतिबंध है और इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई के निर्देश है।