खरगोन। केंद्र सरकार के सामने लंबे समय से अपनी मांगें मनवाने का प्रयास कर रहे ग्रामीण डाक सेवक अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पर चल पड़े है।
अभा ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्य डाकघर पर इकट्ठा हुए। डाक सेवकों ने नारेबाजी कर धरना दिया। डाक सेवकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक शासन 7 सुत्रीय मांगें नहीं मानती काम बंद रहेगा। जिले के करीब 500 से अधिक ग्रामीण डाक सेवक अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए हैं। हड़ताल की वजह से डाक सेवाएं ठप हो गई हैं।
संघ अध्यक्ष हेमराज अजनेर, जगदीश चंद्र राठौर आदि ने बताया कि हमारी मांग है कि हमें 8 घंटे काम और पेंशन सहित अन्य शासकीय लाभ दिया जाए। कमलेशचंद्र समिति की सिफारिशें लागू की जाए जैसी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई है।