BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2023, 7:15 pm
BIG NEWS : श्रम अधिकारी स्‍वयं जाकर श्रमिक राजू सुतार को मजदूरी का भुगतान करवायें- जैन, कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में दिए निर्देश, 46 लोगों की सुनी समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं सीईओ जिला पंचायत गुरूप्रसाद ने जनसुनवाई करते हुए- 46 आवेदकों से आवेदन प्राप्‍त कर, उनकी समस्‍याएं सुनी और उनका तत्‍काल निराकरण करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम डॉ ममता खेडे, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, प्रिती संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव शाहू सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में इन्दिरा नगर नीमच के श्रमिक राजू पिता वरदीचन्‍द सूतार ने आवेदन प्रस्‍तुत कर, महू रोड नीमच में गोदाम निर्माण के कार्य में की गई मजदूरी 66849 रूपये का बकाया भुगतान दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने सहायक श्रम पदाधिकारी नीमच को आवेदक श्रमिक राजू सुतार की शेष मजदूरी का भुगतान दिलाने के निर्देश दिए और कहा कि श्रम अधिकारी स्‍वयं जाकर मजदूरी का भुगतान दिलाएं। इन्दिरानगर नीमच के फकीरचन्‍द पंवार ने म नं एल- 24 का नामांतरण करवाने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने नगर पालिका नीमच के सीएमओ को लम्बित सभी नामातंरण प्रकारणों का तत्‍काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी तरह इन्दिरानगर के भेरूलाल माली गृहक्‍लेश करने व झुठी रिर्पोट लिखाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, रामपुरा की हाजराबी ने मारपीट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने,संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किए जनसुनवाई में योजना क्रं- 36 नीमच के गोपालकृष्‍ण, कुकडेश्‍वर के कैलाश चंदेल, नीमच विनोबागंज के माधवलाल कुचबंदिया, बोरखेडी के जगदीश ब्राहमण, गोपालगंज ग्‍वालटोली की कमलीबाई ग्‍वाला, जीरन की जमीलाबानो, पिपलोन के देवीलाल एवं मनासा के झुग्‍गीवासी प्रेमबाईभील, गुडडी, संतोष भील, शहनाज बी, सकीना, पार्वती, श्‍यामलाल भील आदि ने अपने आवेदन प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE