देवास।जिले आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में विश्वकर्मा नगर के रहवासी पहुंचे। रहवासियों ने आवेदन में बताया कि हमारे क्षेत्र में एक नमकीन की फैक्ट्री संचालित होती है जिसकी चिमनी से धुआं तो निकलता ही है। कभी-कभी आग की चिंगारियां भी निकलती है जिससे कई बार आग भी लग चुकी है। वही इसको लेकर फैक्ट्री संचालक का कहना है। कि मेरे द्वारा नई चिमनी को लेकर ऑर्डर दे दिया है। जिससे न ही धुआं निकलेगा ना ही चिंगारियां उड़ेंगी। बहुत जल्दी ही पुरा सेटअप लगा दिया जाएगा, जिससे रहवासियों को कोई समस्या नही होगी।