शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से सीधी पेशाब कांड जैसा एक मामला सामने आया है। इस मामले में फर्क सिर्फ इतना की इसमे पीड़ित ने पुलिस पर ही अश्लील हरकत और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जहां पीड़ित का उपचार जारी है। इस मामले की शहडोल पुलिस बड़ी बारीकी से जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के जयसिहनगर थानां क्षेत्र के छुदा बहरा का रहने वाला हीरालाल चौधरी ने जयसिंहनगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। हीरालाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि जयसिहनगर थाने में पदस्थ महेंद्र बागरी व महेंद्र पांडेय सहित 2 अन्य पुलिस बीती रात पीड़ित के घर पहुंचे। जहां घर से जबरन उठा कर टेटका मुरका के जंगल ले गए और वहां सीएम हेल्प लाइन की शिकायत बंद कराने का दबाब बनाने लगे। ऐसा नही करने पर महेंद्र बागरी व महेंद्र पांडेय द्वारा मारपीट करते हुए पेशाब कर अश्लील हरकत करने लगे। जिसके बाद पीड़ित हीरालाल मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक से लेकर संबंधित थाने से लेकर संभागीय मुख्यालय में बैठे पुलिस के आला अधिकरियो से की है। साथ ही कथित पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
वहीं इस पूरे मामले में शहड़ोल एएसपी अंजुलता पटले का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। हीरालाल ने कार्यालय आकर खुद शिकायत की थी। मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।