विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर के मार्गदर्शन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से मौके पर 16 आवेदनों का निराकरण किया गया है।
कलेक्ट्रेट के भूतल स्थित जनसुनवाई कक्ष में आवेदको द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। संयुक्त कलेक्टर व नोडल अधिकारी विष्णु प्रसाद यादव, डिप्टी कलेक्टर अवनीश मिश्रा के अलावा विभागो के जिलाधिकारियों ने पंक्तिबद्ध रो में बैठकर आवेदकों से आवेदन प्राप्ति के उपरांत निराकरण की पहल की गई है।
जनसुनवाई कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व संयुक्त कलेक्टर यादव ने ऐसे आवेदन जो निराकृत नहीं हुए है उन संबंधित विभागो के जिलाधिकारियोे को निर्देश दिए है कि समय सीमा में निराकृत कर की गई कार्यवाही का विवरण उत्तरा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए ताकि आवेदकगण भी निराकरण की पहल से अवगत हो सकें।