विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर ने जिले में औसतन से कम हुई वर्षा को ध्यानगत रखते हुए ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संकट स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए पूर्व में प्रबंध सुनिश्चित कराते हुए जिले के सगड़ बाह परियोजना एवं कोठा बैराज परियोजना में पेयजल संरक्षित करने के आदेशित पत्र संबंधित परियोजना के कार्यपालन यंत्री व परियोजना प्रशासक को जारी किए है।
कलेक्टर भार्गव के द्वारा जारी पत्र में उल्लेख है कि सगड़ बाह परियोजना से बासौदा शहरी क्षेत्र के लिए तथा कोठा बैराज से कुरवाई शहरी क्षेत्र के लिए पेयजल आरक्षित की आवश्यकता को ध्यानगत रखते हुए संबंधित बांध में जल आरक्षित करने के तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।