विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के व्यवधान ना आए और सम्पूर्ण आयोजन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुव्यवस्थित रूप से उद्धेश्यों की पूर्ति कराया जाना सुनिश्चित हो इसके लिए प्रत्येक जनपद पंचायत स्तर पर एक-एक जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन करने के आदेश जारी कर दिए है।
कलेक्टर भार्गव के द्वारा जारी आदेशानुसार हरेक जनपद पंचायत स्तरीय क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष स्थानीय अनुविभागीय राजस्व अधिकारी होंगे जबकि समिति का सदस्य सचिव संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ होंगे इसके अलावा समिति में 16 सदस्य भी समिति में शामिल किए गए है। उक्त समिति विकासखण्ड स्तर व ग्राम पंचायत स्तर से समन्वय कर कार्यक्रमों का आयोजन करना तथा हितलाभ उपलब्ध कराना व कार्यक्रमों की मानिटरिंग करने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार, समन्वय, रिपोर्टिग इत्यादि कार्यो को भी संपादित करेंगी।