खरगोन। जिले में पुलिस मोबाइल जनरेटर चोरियो के मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले ने 7 सदस्यीय गैंग का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन जनरेटर और चोरी में इस्तेमाल किये ट्रैक्टर, आयशर ओर 407 वाहन भी जब्त किए है। एएसपी ने मामले का खुलासा करते हुये बताया कि 26 नवम्बर को नवग्रह मेला मैदान के सुखपुरी क्षेत्र से एक जनरेटर चोरी हुआ था। इसकी शिकायत भोपाल निवासी सिद्धार्थ देश भ्रतार ने मेनगांव थाने पर की थी। ऐसे ही एक मामला उन ओर जुलवानिया में भी दर्ज था। जिसकी गम्भीरता को देखते हुए एसपी ने बैठक लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। मेनगांव पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर ढाटापूरा निवासी प्रकाश चौहान, तलकपुरा निवासी नीरज पंवार, बिरला निवासी धर्मेंद्र मुजाल्दे, अशोक आरचे, मोहित सोलंकी, अभिषेक राठौर ओर रोहित चौहान को गिरफ्तार किया है।