नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा अन्तर्गत महाविद्यालय में पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कु नाहिद खान एवं कु क्षिति पटेल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कु अमृता सोनी एवं तृतीय स्थान कु तनीषा कोठिया ने प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः कु नाहिद खान, कु तनीषा कोठिया एवं कु शैफाली सांवलिया ने प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु तनीषा कोठिया ने, द्वितीय स्थान कु शैफाली सांवलिया ने प्राप्त किया।
रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला में दीवार लेखन प्रतियोगिता एवं समूह रंगाली प्रतियोगिता का आयोजन आगामी दिवस में किया जायेगा, जिनमें रेड रिबन क्लब प्रभारी ने अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की।