नीमच। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 17 दिसम्बर 2023 को दो सत्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक तथा दोपहर 02.15 से 04.15 बजे तक जिला मुख्यालय के चार परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा केन्द्र बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 सिविल हास्पीटल नीमच के पास महारानी लक्ष्मीबाई शा कन्या हायर सेकेण्ड्री स्कूल नीमच सिटी, कोठी स्कूल मनासा नाका नीमच, सीताराम जाजू गर्ल्स कॉलेज पुरानी नगरपालिका कार्यालय के पास एवं स्वामी विवेकानन्द शा पीजी कॉलेज मनासा रोड नीमच, चार परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।
आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा तिथि 17 दिसम्बर 2023 को निर्विध्न एवं सुचारू रूप से परीक्षा सम्पन्न कराने की दृष्टि से उक्त परीक्षा केन्द्रों पर विडियोंग्राफी भी की जायेगी। नीमच जिले के चार परीक्षा केन्द्रों पर एक हजार तीन सौ चार परीक्षार्थी परीक्षा देगें।