मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीएस चौहान एवं नोडल अधिकारी जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई डॉ निशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे विश्व एड्स दिवस को पखवाड़े के रूप मे मनाया जा रहा है।इस वर्ष की थीम समुदायो को नेतृत्व करने दे के आधार पर जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई द्वारा टॉक ऑन एचआईवी/एड्स कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग समुदायों में जाकर एड्स पर जानकारी दी जा रही है। इसकी क्रम में राजाराम फैक्टरी में कार्यरत वर्कर्स एवं स्टाफ को जानकारी दी। राजेश रजक जिला पर्यवेक्षक ने एचआईवी/ एड्स पर फैक्टरी के वर्कर्स को जानकारी दी। एचआईवी का संक्रमण लगने के बाद कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। इसलिए संदेह होने पर जॉच अवश्य करा लेना चाहिए। जॉच एवं परामर्श नि:शुल्क उपलब्ध है। इस तरह की कार्यशाला से लोगो में एचआईवी के प्रति जागरूकता आयेगी और निश्चित ही एड्स की रोकथाम में सफलता मिलेगी। इस दौरान आईसीटीसी जिला चिकित्सालय का स्टाफ दीप्ति साहु काउंसलर एवं रविन्द्र जोशी लेबटेक्निशियन द्वारा 15 लोगो की एचआईवी स्क्रीनिंग भी की। एचआईवी/एड्स के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1097 डायल (नि:शुल्क) कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस दौरान दिलीप जैन मैनेजर, सविता शर्मा, कल्लु खॉ युनियन उपाध्यक्ष एवं वर्कर्स उपस्थित थे।