मंदसौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर द्वारा ग्रामों एवं जनपद पंचायतों में स्थापित किये जाने वाले लीगल एड क्लीनिक, पुलिस थानों में समाज के कमजोर, पिछड़े तथा पीड़ित व्यक्तियों को सहायता एवं सलाह, गुमशुदा बच्चों को मदद करने हेतु तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के सहयोग के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर के लिये नवीन पेरालीगल वालेन्टियर्स के चयन करने के लिये आवेदन पत्र 20 दिसंबर तक आमंत्रित किये है।
पैरालीगल वॉलेन्टियर्स का कार्य पूर्णतः सेवा का कार्य है, नौकरी नहीं है, इसके लिए कोई वेतन/मजदूरी देय नहीं है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समय-समय पर पैरालीगल वॉलेन्टियर को निर्धारित मानदेय होगा। आयु सीमा- किसी भी आयु का व्यक्ति आवेदन कर सकता है, बशर्ते वह स्वस्थ हो और उसमें किसी भी प्रकार का ऐसा कोई शारीरिक दोष ना हो जो उसे कार्य करने के लिए अक्षम बनाता है। शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण को प्राथमिकता। आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर को सांय 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर के कार्यालय में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सम्पर्क कर सकते है।