BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2023, 6:56 pm
KHABAR : गौ सेवार्थ के उद्देश्य से शहर में पहली बार सात दिवसीय गौभक्त माल ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन, कथा को लेकर गौ भक्तों ने बनाई रणनीति, प्रचार-प्रसार में जुटे गौ भक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच । गौ सेवा समिति,नीमच द्वारा शहर के गऊ नंदी सेवा धाम(चमड़ा कारखाना) पर गौ सेवार्थ के उद्देश्य से नगर में पहली बार संगीतमय सप्त दिवसीय गौभक्त माल ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कथा वाचक श्री दशरथानंद सरस्वती जी राष्ट्रीय गौ कथा प्रवक्ता एव प्रचारक द्वारा कथा को अपने मुखारविंद से दोपहर 01 बजे से सांय 04 बजे तक प्रवाहित किया जाएगा। कथा का आरंभ 25 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ होगा, कलश यात्रा प्रात10 बजे बैंड-बाजे के साथ श्री गणेश मंदिर, स्टेशन रोड़ से प्रारंभ होगी। पंडाल में कथा आरंभ होने के पहले प्रतिदिन प्रातः 11 बजे गौ पूजन किया जाएगा।  
पहली बार आयोजित हों रहें शहर में इस अनूठे आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए मंगलवार रात गऊ नंदी सेवा धाम पर एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सभी गौ भक्तो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और कथा को बेहतर बनाने के लिए रणनीति बनाई। 
बैठक में दुर्गाशंकर धनगर, काना हिनवार, रितेश रियार, वंश ग्वाला, विनोद देवाल, मोहित मोरिया, चेतन सुराह, अमन ठाकुर, रितिक खताबिया, निखलेश ग्वाला, सावरा ग्वाला, रोहन घेंघट, दीपू ग्वाला, बृजेश माली, पार्थ जोशी व मितेश अहीर सहित अन्य गौ भक्त मौजूद थे। 

कथा का संदेश देने प्रचार-प्रसार में जुटे गौ भक्त–
25 दिसंबर से आयोजित होने वाली कथा को मूर्त रुप देने के लिए जुटे गौ भक्तों ने नगर के श्रद्धालुओं को कथा का संदेश और उसमें आमंत्रण देने के लिए प्रचार–प्रसार करने का अभियान भी शुरू कर दिया हैं। गौ भक्तों ने बुधवार को अलग–अलग टोली बनाई, और वे नगर के विभिन्न मंदिरों पर पहुंचे। जहां उन्होंने श्रद्धालुओं तक कथा का संदेश पहुंचाने के लिए मंदिर परिसरों में पोस्टर चस्पा किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE