BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2023, 8:04 pm
BIG BREAKING : सीएम डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय पहुंचकर संभाला कार्यभार, पहली बैठक में जारी किया ये बड़ा आदेश, कुसुमारिया को बनाया पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष, पढ़े खबर     

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने पहला आदेश जारी किया है। गृह विभाग से जारी इस आदेश के मुताबिक धार्मिक और अन्य स्थलों पर नियमों के खिलाफ बजने वाले लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। आदेश के मुताबिक धर्म गुरुओं से संवाद और समन्वय के आधार पर लाउड स्पीकर को हटाने की कोशिश की जाएगी। ऐसे धार्मिक स्थलों की सूची बनाई जाएगी जहां नियमों/निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहली राजनीतिक नियुक्ति की है। रामकृष्ण कुसुमरिया को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। आदेश जारी होते ही कुसमरिया ने पदभार भी संभाल लिया है।

कैबिनेट बैठक में ये निर्णय लिए गए-
खुले में मांस या अंडे की दुकान पर सख्ती होगी। नियमों के तहत किया जा सकेगा व्यवसाय।
हर जिले में युवाओं के लिए बनेगा एक्सीलेंस कॉलेज बनाया जाएगा। जहां सभी प्रकार के कोर्स की पढ़ाई हो सकेगी। ये प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के नाम से जाने जाएंगे।
स्टूडेंट्स की डिग्री और मार्कशीट के लिए डीजी लॉकर की व्यवस्था की जाएगी। दस्तावेज का एक सुरक्षित डाटा बनेगा। सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी इसे चेक कर सकेंगी। सभी 52 निजी और 16 सरकारी यूनिवर्सिटी में ये लागू होगा।

बुधवार शाम को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले उन्होंने मुख्यमंत्री कक्ष में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे। साथ ही मुख्य सचिव वीरा राणा भी मौजूद रहीं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE