BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2023, 7:35 pm
KHABAR : नगर निगम वार्ड क्रमांक 31 पार्षद निर्वाचन हेतु रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 उत्तरार्ध के अन्तर्गत रतलाम नगर निगम वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद पद पर निर्वाचन हेतु कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक रिटर्निग अधिकारी एसडीएम रतलाम शहर संजीव केशव पांडे होंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक आदेश के तहत जारी निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति का कार्य आगामी 15 दिसंबर प्रातः 10.30 बजे से होगा। स्थान के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन भी 15 दिसंबर को किया जाएगा। इसी दिवस मतदान केंद्रो की सूची का प्रकाशन होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर दोपहर 03 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा का कार्य 23 दिसंबर को होगा। अभ्यर्थीता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर दोपहर 03 बजे तक रहेगी। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने एवं निर्वाचन प्रतिको का आवंटन कार्य 26 दिसंबर को अभ्यर्थीता से नाम वापसी के ठीक बाद होगा। निर्वाचन के लिए मतदान 5 जनवरी को प्रातः 07 बजे से शाम 05 बजे तक होगा। मतगणना तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 9 जनवरी को की जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE