BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2023, 8:09 pm
KHABAR : विकासखण्‍ड की विभिन्‍न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा में ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर गुप्‍ता, समस्‍या सुनकर अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्ता ने देवास विकासखण्‍ड के विभिन्‍न ग्रामों का निरीक्षण किया तथा ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों से चर्चा की एवं ग्रामीणों की समस्‍यों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से स्‍कूल, नल जल योजना, ग्राम में अतिक्रमण, उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र और आंगनवाडी के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापित, एसडीएम देवास बिहारी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर गुप्ता ने ग्राम क्षिप्रा में शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सीईओ जिला पंचायत को हाई स्‍कूल परिसर में प्राथमिक, माध्‍यमिक और उच्‍चतर विद्यालय एक साथ होने पर अतिरिक्‍त कक्षो का निर्माण करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने स्‍कूल में स्‍मार्ट बोर्ड का अवलोकन किया एवं स्‍मार्ट बोर्ड के माध्‍यम से पढाने के निर्देश दिये। स्‍कूल को प्राप्‍त स्‍मॉर्ट टीवी अन्‍य स्‍कूल जहां पर टीवी नहीं है, वहां देने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने एसडीएम को स्‍कूल का सीमांकन करने के निर्देश दिये। स्‍कूल में जो बच्‍चे नहीं आ रहे है, उनके अभिभावकों से मिलकर बच्‍चों को स्‍कूल आने के लिए प्रेरित करें। कलेक्‍टर गुप्ता ने ग्राम क्षिप्रा में आंगनवाडी केन्‍द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधितो को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत को निर्देश दिये कि नियमित रूप से क्षिप्रा की सफाई करें। क्षिप्रा नदी के पुल पर जाली लगाने के लिए प्रस्‍ताव भेजने और पुराने पुल पर जाने से भारी वाहनों को रोके, इसके लिए बैरिकेट्स लगाने के निर्देश पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग को दिये। कलेक्‍टर गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम को निर्देश दिये कि क्षिप्रा नदी पर बने पुराने स्‍टॉप डेम की रिपेरिंग के लिए प्रस्‍ताव भेजे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE