BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2023, 12:13 pm
BIG NEWS : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री शर्मा सहित डिप्टी सीएम का शपथ ग्रहण समारोह कल, पीएम मोदी और अमित शाह सहित कई दिग्गज नेता रहेंगे उपस्थित, पढ़े भोम सिंह सोलंकी की खबर   

Share On:-

जयपुर। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित दो उप मुख्यमंत्री कल शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। 15 दिसंबर शुक्रवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी सहित गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा क राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भाग लेंगे। जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल के बाहर शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता भाग लेंगे। समारोह के लिए केंद्र के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजे गए हैं। 
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर खास व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। इसी के चलते आज 14 दिसंबर व कल 15 दिसंबर को पर्यटकों के लिए अल्बर्ट हॉल में प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान आम नागरिकों को एंट्री नहीं मिलेगी। शपथ ग्रहण के लिए अल्बर्ट हॉल पर विशाल मंच तैयार किया जाएगा। करीब 10 हजार लोगों के बैठने की अल्बर्ट हॉल के सामने व्यवस्था की जा रही है। 
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जयपुर शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष सजावट की जाएगी। राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को भाजपा के झंडो और हॉर्डिंग कटाउट से सजाया जाएगा। साथ ही पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं वाले पोस्टर और बैनर भी लगाये जाएंगे। समारोह स्थल पर भाजपा के झंडो की झालरें लगाई जाएंगी और कार्यक्रम स्थल को केसरिया झालरों और रोशनी से सजाने की तैयारियां भी चल रही हैं। 
आज सुबह 7 बजे से रामनिवास बाग में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। आज सुबह 7 बजे से 15 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद रहेगी। 15 दिसम्बर को अल्बर्ट हाल के सामने शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही इस मार्ग को खोला जाएगा। समारोह की तैयारियों के लिए रामनिवास बाग के अंदर संचालित ट्रैफिक भी बंद रहेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE